शहर की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी अजय सिंह ने लिया जायजा, व्यस्त इलाकों में किया पैदल भ्रमण

शहर की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, व्यस्त इलाकों

भीड़-भाड़ वाले बाजारों और चौराहों पर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा शहर के व्यस्ततम मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान एसएसपी ने उपस्थित अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन से संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए।

एसएसपी देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से पैदल भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी लेकर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश पूर्व में ही दिए थे।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में नगर एवं देहात क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक विकासनगर, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किलों के व्यस्ततम एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल भ्रमण किया गया।

स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल को सतर्क रहते हुए आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *