देहरादून में कारोबारी अर्जुन शर्मा हत्याकांड के शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

दोनो बदमाशों के पैर में लगी गोली, दून पुलिस का पलटवार

*हत्याकांड के दृष्टिगत जनपद देहरादून में सभी थाना क्षेत्र में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ हेतु शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग कर चलाया जा रहा था अभियान*

*तड़के सुबह पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार*

 *नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई,पुलिस मुठभेड़ मे बदमाश* *गिरफ्तार,बदमाश के पैर पर लगी गोली, बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया*

 *चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जवाबी कार्यवाही,मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार किया गया,मुठभेड़ मे गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर पर लगी गोली*

 *घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना*

 *एसएसपी देहरादून पहुंचे चिकित्सालय*

*एसएसपी देहरादून ने* *कोरोनेशन चिकित्सा पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई*

*बदमाशों का चिकित्सालय में कराया जा रहा है उपचार*

 *बदमाशों से दो देशी तमंचे वह एक स्कूटी बरामद*

 *पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली। बतादें कि 11/02/2026 को समय करीब 10:30 बजे कोतवाली डालनवाला को सूचना प्राप्त हुई कि तिब्बती मार्केट के पास एक व्यक्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मार दी है। उक्त सूचना पर कोतवाली डालनवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु दून अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई है, मृतक अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे।

घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी।

घटना की प्रारंभिक जांच में मृतक के बारे मे जानकारी की गई तो मृतक का पारिवारिक व्यवसाय को लेकर पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया है। उनकी गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही संपूर्ण जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के अनावरण हेतु सभी तथ्यों पर पुलिस द्वारा गहन जांच की रही है।

वहीं, मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी अभिलाषा शर्मा निवासी: 41/1 बसन्त विहार देहरादून ने कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जताते हुए कोतवाली डालनवाला में तहरीर दी है, जिस पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

  घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सीसीटीवी कैमरो व सर्विलांस के माध्यम से भी घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने बुधवार को जनपद देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत हुई गोलीकाण्ड की घटना को लेकर घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल की परिस्थितियों, उपलब्ध भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों और अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की गहन समीक्षा की।

पुलिस महानिरीक्षक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देश दिए कि घटना में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान कर विशेष टीमों का गठन किया जाए। अपराधियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस रणनीति तैयार की जाए। परिक्षेत्रीय कार्यालय में जिले के समस्त क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के साथ गोष्ठी में आईजी ने हाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस महानिरीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों से संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाने, आपसी रंजिश, भूमि विवाद अथवा अन्य संवेदनशील मामलों में समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में गंभीर आपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी के साथ-साथ संबंधित क्षेत्राधिकारी की जवाबदेही भी निर्धारित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *