छात्रवृत्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन में तेजी, 16 फरवरी तक शत-प्रतिशत सत्यापन के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, अवशेष 18 विद्यालयों पर फोकस

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। वित्तीय वर्ष 2025–26 में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे भौतिक सत्यापन की प्रगति की समीक्षा हेतु आज मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सत्यापन कार्य को समयबद्ध एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए, ताकि पात्र छात्र-छात्राओं को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवशेष 18 विद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्रों का भौतिक सत्यापन दिनांक 16 फरवरी 2026 तक शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सत्यापन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार पूर्ण की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *