मानव चलित रिक्शों का वितरण, स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। नगर निगम, देहरादून द्वारा शहर में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। 10 फरवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम में महापौर सौरभ थपलियाल की उपस्थिति में विभिन्न वार्डों में मानव चलित रिक्शों का वितरण किया गया।
यह पहल विशेष रूप से उन संकरी गलियों एवं घनी बस्तियों को ध्यान में रखकर की गई है, जहां अब तक कूड़ा उठान में व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मानव चलित रिक्शों के माध्यम से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को अधिक सुचारू बनाया जाएगा, जिससे नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित हो सकेगा।
नगर निगम का मानना है कि इस कदम से न केवल स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों की सहभागिता भी बढ़ेगी और स्वच्छ देहरादून के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।