*कैफ़े में अपने दोस्तों ले साथ बर्थडे पार्टी में गयी थी युवती*
*कैफ़े में 02 अन्य पक्षो के बीच हुए हुए विवाद में बीच बचाव करने पर गलती से करछी लगने से चोटिल हो गयी थी युवती*
देहरादून। 04/02/2026 की रात्रि में कोतवाली पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुई की चंद्रबनी चौक के पास एक कैफे में दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। सूचना पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल मौके पर पहुँचा तो जानकारी हुई कि कैफ़े के बाहर दो पक्षों में हुए झगड़े में एक युवती के सर पर चोट आई, जिसके उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। घटना के संबंध में युवती के भाई के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेल नगर में मु०अ०सं०- 103/26 धारा 118(1), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि दिनाँक 04/02/26 को पीड़ित युवती अपने साथियों के साथ कैफे चंद्रबनी चौक के पास वीकेंड पार्टी करने गए थे, जहां पर विपक्षी हिमांशु, पंकज, आयुष व साथियों के साथ पार्टी करने पहुंचे। पार्टी के उपरांत आयुष व उसके साथियों पंकज , हिमांशु व मानव का कैफ़े के बाहर पार्किंग से वाहन निकालने के दौरान सोहेल व तीन अन्य युवकों से बहस और हाथपाई हो गई। इस दौरान पीड़ित युवती के साथी गौतम तथा कैफ़े मालिक के द्वारा बीच बचाव करने के दौरान गलती से पास खड़ी युवती के सर पर करछी से चोट लग गयी। युवती के सर पर चोट लगी देख कर आयुष व उसके अन्य साथी मौके से भाग गये। घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 आरोपियों 1- पंकज 2- हिमांशु तथा 3-सूरज को हिरासत में लिया गया है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।