जनपद नैनीताल में तैनात आरक्षी को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में सुरक्षा सहायक पद पर प्रतिनियुक्ति
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ
देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि जनपद नैनीताल में तैनात आरक्षी किशन सिंह का चयन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में सुरक्षा सहायक के पद पर हुआ है। आरक्षी किशन सिंह को विदेश मंत्रालय में अधिकतम 04 वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि के लिए चयनित किया गया है।
यह उपलब्धि उनके अनुशासित आचरण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाभाव का प्रतिफल मानी जा रही है। उनके चयन से न केवल उत्तराखण्ड पुलिस बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ा है।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने आरक्षी किशन सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह चयन उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आरक्षी किशन सिंह अपने नए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड पुलिस की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।