देहरादून में फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2025 का सेमी फिनाले सम्पन्न
30 प्रतिभागियों ने दिए ऑडिशन, 20 का चयन; फरवरी में होगा ग्रैंड फिनाले
देहरादून। उत्तराखंड की युवतियों के लिए फेमिना मिस इंडिया बनने का सपना अब पहले से कहीं अधिक साकार होता नजर आ रहा है। सेंट्रियो मॉल स्थित स्काई लाउंज में सोमवार को आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2025 के सेमी फिनाले में राज्यभर से चयनित 30 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए, जिनमें से 20 प्रतिभागियों का ग्रैंड फिनाले के लिए चयन किया गया।
अब तक फेमिना मिस इंडिया के ऑडिशन के लिए युवतियों को दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन पहली बार देहरादून में ही ऑडिशन और सेमी फिनाले का आयोजन किया गया, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपने ही राज्य में राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिला।
देहरादून में ही होगा ग्रैंड फिनाले
इससे पूर्व देहरादून में फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड के दो ऑडिशन राउंड आयोजित किए गए थे, जिनसे चयनित 30 प्रतिभागियों ने सेमी फिनाले में हिस्सा लिया। इनमें से चयनित 20 प्रतिभागी फरवरी के पहले सप्ताह में देहरादून में होने वाले ग्रैंड फिनाले में भाग लेंगी। ग्रैंड फिनाले की विजेता को फेमिना मिस इंडिया में सीधे एंट्री दी जाएगी।
फेमिना की ऑफिशियल लाइसेंसी को मिला उत्तराखंड का जिम्मा
इस अवसर पर फेमिना मिस इंडिया के डायरेक्टर बेनेट नाथन ने बताया कि सिनमिट कम्युनिकेशंस के पास अब फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड की आधिकारिक लाइसेंसी है, जिसके अंतर्गत राज्य में यह आयोजन किया जा रहा है।
15 वर्षों के अनुभव के साथ नई जिम्मेदारी
सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से फेमिना मिस इंडिया के टैलेंट पार्टनर रहे हैं और अब आधिकारिक फ्रेंचाइजी के रूप में उत्तराखंड की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं डायरेक्टर राजीव मित्तल ने कहा कि मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में रुचि रखने वाली युवतियों को अधिक से अधिक मंच उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है।
जजेज और आयोजन टीम की रही अहम भूमिका
सेमी फिनाले के दौरान जज की भूमिका में
ऐश्वर्या बिष्ट (फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2022)
शिवांगी शर्मा (मिस इंडिया दीवा यूनिवर्स फाइनलिस्ट-2020)
रिदम शर्मा (मिसेज उत्तराखंड-2025)
मौजूद रहीं।
आयोजन को सफल बनाने में शो कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, प्रोडक्शन मैनेजर राहुल छाबड़ा, ऑफिशियल स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी और ऑफिशियल कोरियोग्राफर जैज़ पुष्कर सोनी का विशेष योगदान रहा।