टिहरी जिले का पनेथ गांव भूधंसाव से खतरे की जद में आया

 प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने प्रभावितों को तात्कालिक रूप से राहत सामग्री वितरित की     देहरादून। उत्तराखंड में टिहरी जिले के जुआ पट्टी के पनेथ गांव में भारी बरसात के कारण भूधसाव की बात सामने आ रही है। प्रतापनगर व क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह नेगी ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों को त्रिपाल, खाद्य सामग्री, छाता, बरसाती देकर उन्हें ढांढस बंधाया।

प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पनेथ विकास खंड थौलधार टिहरी गढ़वाल में भारी भूधंसाव होने के कारण कई ग्रामीणों ने घरों को खाली कर दिया है। कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है।

आज प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने ग्राम पनेथ का सघन भ्रमण कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और तात्कालिक रूप से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री जिनमें त्रिपाल, राशन किट, बरसाती, छाते आदि वितरित की। साथ ही उन्हें धैर्य और हिम्मत प्रदान करते हुए विधायक नेगी ने उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन से ग्राम पनेथ के परिवारों का विस्थापन करने की मांग और उन्हें पूर्णरूप से क्षतिपूर्ति राशि सहित सम्मान जनक रूप से विस्थापन की मांग की है।

  ग्राम पनेथ के 06 परिवार भारी भूस्खलन की जद में आने के कारण इन्हें तात्कालिक रूप से विधायक विक्रम नेगी ने उक्त राहत सामग्री वितरित की। प्रभावित परिवार :

1:यशवंत सिंह पुत्र उमेद सिंह

2:वीर सिंह पुत्र उम्मेद सिंह

3:चतर सिंह पुत्र करन सिंह

4:दीवान सिंह पुत्र करन सिंह

5:हुकम सिंह पुत्र छोटा सिंह

6: प्रमिला देवी पत्नी स्व. विजय सिंह।

भ्रमण के दौरान विधायक विक्रम सिंह नेगी के साथ ग्राम प्रधान कुंवर सिंह रावत, पूर्व प्रधान भरत सिंह रावत, कुंवर सिंह तड़ियाल, विनोद रावत, पूर्व प्रधान सुमेर सिंह राणा, कृपाल सिंह तड़ियाल, विक्रम सिंह राणा, यशवंत बिष्ट, शिव प्रसाद सेमवाल, प्रमिला देवी, महेश जोशी आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *