देहरादून : उत्तराखंड में बुधवार को रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। शाम छह बजे तक 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ। बताया जा रहा है कि यह मतदान वर्ष 2022 की तुलना में 8.79 प्रतिशत कम है। बतादें कि वर्ष 2022 के इस सीट पर विधानसभा चुनाव में 66.43 प्रतिशत मत पड़े थे। भाजपा की विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिस पर उपचुनाव करना पड़ा।
इस बार उपचुनाव में केदारनाथ सीट पर छह प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से पूर्व विधायक आशा नौटियाल और कांग्रेस से पूर्व विधायक मनोज रावत थे। जिनमें आमने सामने की सीधी टक्कर बताई जा रही है। हालांकि, 23 नवंबर को मतगणना के बाद पता चल जाएगा कि कौन बाजी मारता है। 
