slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
चमोली के माणा में भूस्खलन में फंसे 55 में से 47 मजदूरों को सुरक्षित निकाला - मोनाल एक्सप्रेस

चमोली के माणा में भूस्खलन में फंसे 55 में से 47 मजदूरों को सुरक्षित निकाला

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले के माणा क्षेत्र में भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। यहां सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 55 मजदूर फंस गए थे। जिनमें से अब तक 47 को सुरक्षित निकाल लिया गया। इनमें तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। राहत और बचाव कार्यों में सेना और आईटीबीपी की मदद ली जा रही है।

वहीं, भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिससे बचाव कार्यों में बाधा आ रही है। इसके चलते सेना और आईटीबीपी की टीमों को लगाया गया है। एयरलिफ्ट करने के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद भी ली जा रही है।   मुख्यमंत्री धामी ने घायलों को एयरलिफ्ट करने को कहा:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया और गंभीर रूप से घायल मजदूरों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जैसे ही मौसम में सुधार होगा, राहत और बचाव कार्यों को और तेज किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभु बदरीनाथ की कृपा और बचाव दल के अथक प्रयासों से सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण करने चमोली जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री धामी से चर्चा की और राहत कार्यों की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *