Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot
अभिलेखों से छेड़छाड़ व कूट रचना करने पर विद्यालय के पूर्व प्रबंधक समेत दो पर मुकदमा, राजस्व उप निरीक्षक करेंगे जांच - मोनाल एक्सप्रेस

अभिलेखों से छेड़छाड़ व कूट रचना करने पर विद्यालय के पूर्व प्रबंधक समेत दो पर मुकदमा, राजस्व उप निरीक्षक करेंगे जांच

पौड़ी: विकासखंड कल्जीखाल के अशासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटागढ़ के प्रभारी प्रधानाचार्य की तहरीर पर विद्यालय के पूर्व प्रबंधक अनिल नेगी व तत्कालीन पटल सहायक माणिक लाल के खिलाफ विद्यालय के अभिलेखों से छेड़छाड़ व कूट रचना करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच राजस्व उप निरीक्षक असवालस्यूं प्रवीन सिंह को सौंप दी गई है। राजस्व पुलिस को दी तहरीर में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माधवी पुंडीर ने शिकायत दर्ज की थी कि अनिल नेगी की प्रबंधक पद पर नियुक्ति 29 फरवरी 2020 को हुई थी। नियमानुसार उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2023 को समाप्त होना था लेकिन इनके द्वारा लिपिक माणिक लाल के साथ मिलकर प्रबंधक प्रभार हस्तांतरण अभिलेख में माह सितंबर 2022 में फ्लूड लगाकर अपने कार्यकाल को 20 अप्रैल 2023 का बढ़ा दिया गया। नायब तहसीलदार पौड़ी हरेंद्र खत्री ने बताया प्रभारी प्रधानाचार्य की तहरीर पर विद्यालय के पूर्व प्रबंधक अनिल नेगी व तत्कालीन पटल सहायक माणिक लाल के खिलाफ विद्यालय के अभिलेखों से छेड़छाड़ व कूट रचना करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कहा कि मामले की जांच राजस्व उप निरीक्षक असवालस्यूं प्रवीन सिंह करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *