देहरादून : उत्तराखंड बेरोजगार संघ से जुड़े दो युवक 19 घंटे बाद पुलिस के वाहन के नीचे से बाहर आए। इस दौरान उन्होंने भोजन भी गाड़ी के नीचे लेटकर ही किया। वह शनिवार रात 8 बजे के बाद रविवार तीन बजे गाड़ी के नीचे से बाहर आए। दोनों प्रदर्शनारियों का आरोप है कि उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की गिरफ्तारी के विरोध में वह बीते शनिवार को लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनके हाथ से पुतला झीन लिया और उन्हें एकता विहार स्थित धरना स्थल छोड़ दिया। उन्होंने इसे लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन बताया। इससे गुस्साए दोनों युवा पुलिस की गाड़ी के नीचे घुस गए।