slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
तिवाड़गांव में जब किसान बने मुख्यमंत्री धामी, पावर वीडर से की खेत की जुताई - मोनाल एक्सप्रेस

तिवाड़गांव में जब किसान बने मुख्यमंत्री धामी, पावर वीडर से की खेत की जुताई

 

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को टिहरी गढ़वाल के तिवाड़गांव में दिन की शुरुवात खेत की जुताई के साथ की। उन्होंने होमस्टे के पास खेतों में पावर वीडर से जुताई की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी तिवाड़गांव की पगडंडियों में सुबह भ्रमण पर निकले। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने गांव में स्थित विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण किया एवं ग्राम वासियों की सराहना की।

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्राम वासियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंचे इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सरकार एवं आमजन के बीच परस्पर संवाद भी विकास में अपनी अहम सहभागिता निभाता है। गांव के विकास से ही उत्तराखंड का विकास संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *