slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री हरदा के बेटे वीरेंद्र रावत और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से प्रकाश जोशी होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी - मोनाल एक्सप्रेस

हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री हरदा के बेटे वीरेंद्र रावत और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से प्रकाश जोशी होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी

    देहरादून: कई दिनों के मंथन के बाद और नामांकन के अंतिम दिनों में कांग्रेस ने उत्तराखंड की हरिद्वार और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट से भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने हरिद्वार सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से प्रकाश जोशी को प्रत्याशी घोषित किया है। नामांकन को अब सिर्फ दो दिन शेष हैं, क्योंकि बीच में तीन दिन अवकाश है। गढ़वाल, अल्मोड़ा और टिहरी सीट पर कांग्रेस पहले चरण में प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

कांग्रेस ने हरिद्वार सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को प्रत्याशी घोषित किया है।

उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा की पांच सीटों पर चुनाव होने हैं। अल्मोड़ा सीट पर भाजपा से अजय टम्टा और कांग्रेस से प्रदीप टम्टा के बीच मुकाबला है। जबकि गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा के अनिल बलूनी और कांग्रेस के गणेश गोदियाल के बीच मुकाबला होगा। टिहरी लोकसभा सीट पर भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी और कांग्रेस की जोत सिंह गुनसोला मैदान में है। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार भी ताल ठोक चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड क्रांति दल का बाहर से समर्थन है।

प्रकाश जोशी

भाजपा ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर अजय भट्ट को उतारा है तो हरिद्वार संसदीय सीट पर भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मैदान में हैं। इसके अलावा यहां खानपुर के विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार भी मुकाबला रोचक बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *