slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
25 हजार रिश्वत लेते अवर अभियंता गिरफ्तार, विजिलेंस ने मारा छापा - मोनाल एक्सप्रेस

25 हजार रिश्वत लेते अवर अभियंता गिरफ्तार, विजिलेंस ने मारा छापा

नगर निगम, हल्द्वानी जनपद नैनीताल में नियुक्त अवर अभियन्ता 25.000/ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार     

देहरादून :  शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के हल्द्वानी स्थित कार्यालय में आकर शिकायत अकित करायी गयी कि उनकी कम्पनी द्वारा हल्द्वानी शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य किया गया तथा इनके रखरखाव का कार्य भी उनके द्वारा किया जाता है। ई0ई0सी0एल0 कम्पनी के द्वारा रखरखाव का भुगतान, नगर निगम से कार्य के संतोषजनक होने का पत्र मिलने पर होता है, जिसे बनाने के के लिये नगर निगम, हल्द्वानी के अवर अभियन्ता खष्टी बल्लम उपाध्याय द्वारा 1,00000 रूपये (एक लाख रूपये )रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।
उक्त शिकायत सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 08-02-2024 को नगर निगम, हल्द्वानी में नियुक्त अवर अभियन्ता खष्टी बल्लम उपाध्याय को शिकायतकर्ता से 25.000/- (पच्चीस हजार) की रिश्वत लेते हुये नगर निगम कार्यालय हल्द्वानी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

    कोई रिश्वत मांगे तो यहां करें शिकायत                    निदेशक सतर्कता डॉ0वी0मुरूगेसन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।
“सतर्कता अधिष्ठान के टोल फी हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं0 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान मेंअपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *