उत्तरांचल प्रेस क्लब चुनाव-2026 का कार्यक्रम घोषित, 30 दिसंबर को मतदान

26–27 दिसंबर को नामांकन, 28 को नाम वापसी, 9 पदों पर होंगे चुनाव

देहरादून, 24 दिसंबर। उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी चुनाव-2026 के लिए चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में चुनाव अधिकारी दर्शन सिंह रावत ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो 30 दिसंबर 2025 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के पश्चात दोपहर 4 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा की प्रक्रिया 26 एवं 27 दिसंबर को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपन्न होगी। वहीं 28 दिसंबर को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी की जाएगी। इसी दिन शाम 5 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

श्री रावत ने बताया कि इस चुनाव में कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा, जिसमें —

अध्यक्ष – 1 पद

वरिष्ठ उपाध्यक्ष – 1 पद

कनिष्ठ उपाध्यक्ष – 1 पद

महामंत्री – 1 पद

संयुक्त मंत्री – 2 पद (एक पद महिला आरक्षित)

कोषाध्यक्ष – 1 पद

संप्रेक्षक – 1 पद

कार्यकारिणी सदस्य – 9 पद

इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. वी.के. डोभाल एवं लक्ष्मी प्रसाद बड़ोनी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *