उत्तराखंड के खेल गौरव डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत का 2025 में स्वर्णिम प्रदर्शन

राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय मंच पर उपलब्धियों की लंबी श्रृंखला, खिलाड़ियों को दिलाए ऐतिहासिक पदक

27 वर्षों से खेल और समाज सेवा में सक्रिय

85 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान

युवाओं को नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली का संदेश                                देहरादून। उत्तराखंड में जब भी खेलों की बात होती है, तो सबसे पहले जिस नाम पर सभी की निगाहें टिकती हैं, वह हैं डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत। पूर्व नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी, रेफरी, इंटरनेशनल कोच, समाजसेवी, राज्य आंदोलनकारी और पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. रावत बीते 27 वर्षों से खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वर्ष 2025 उनके लिए उपलब्धियों से भरा ऐतिहासिक वर्ष साबित हुआ।

🌍 अंतरराष्ट्रीय सम्मान से बढ़ा प्रदेश का मान

डॉ. रावत को इंटरनेशनल प्राइड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में “द रियल सुपर हीरो अवार्ड” से सम्मानित किया गया। वहीं, भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी द्वारा उन पर बनी शॉर्ट फिल्म “जर्नी ऑफ फुटबॉलर वीरेंद्र सिंह रावत” को इंटरनेशनल सिल्वर स्क्रीन फिल्म अवार्ड मिला।

⚽ 38वें नेशनल गेम्स में रचा इतिहास

उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स में डॉ. रावत के मार्गदर्शन में वाजिद अली, अभिषेक रावत, अक्षय थापा और राजेंद्र सिंह बैरोला ने फुटबॉल में उत्तराखंड को पहली बार सिल्वर मेडल दिलाया। इस आयोजन में डॉ. रावत को कोऑर्डिनेटर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

🏅 खिलाड़ियों और टीमों को दिलाई शानदार सफलता

ऑल इंडिया गढ़वाल फुटबॉल कप में देहरादून फुटबॉल एकेडमी

अंडर-14: विजेता

अंडर-17: उपविजेता

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट

अंडर-17: विजेता

अंडर-12: उपविजेता

खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में 40+, 50+ और 60+ वर्ग में सिल्वर मेडल, जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया।

🏆 राष्ट्रीय सम्मान और गौरव

डॉ. रावत को वर्ष 2025 में कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया, जिनमें प्रमुख हैं—

राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड

ग्रासरूट्स प्रमोटिंग स्पोर्ट्स कोच ऑफ द ईयर (FICCI, भारत सरकार)

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारतीय रत्न सम्मान (ANI News)

स्वामी विवेकानंद आदर्श रत्न सम्मान

राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार (भारतीय सेना, नौसेना व वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा)

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (27 वर्षों की सेवाओं के लिए)

🇮🇳 पद्मश्री के लिए नामांकन

खेल और समाज सेवा में अतुलनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत का नाम 2025 में पद्मश्री सम्मान के लिए नामित किया गया है।

💬 समाज के नाम संदेश

डॉ. रावत ने सभी देशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा,

“अगर हमारे विचारों और कार्यों से समाज जागरूक हो रहा है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, तो यही हमारा सबसे बड़ा कर्म है। हम अंतिम सांस तक समाज और युवाओं के हित में कार्य करते रहेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *