युवा उत्साह के साथ गूंजा ‘उत्तराखंड रोड सेफ्टी एंड ग्रीन अर्थ यूथ फेस्टिवल 2026’

सड़क सुरक्षा और हरित पर्यावरण के लिए 2000 से अधिक युवाओं ने लिया संकल्प

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। परिवहन विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2026 को DIT University में “Uttarakhand Road Safety and Green Earth Youth Festival 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 2000-2500 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक बनाना रहा। कार्निवाल के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया गया कि —

जीवन अनमोल है।

दुर्घटनाओं व प्रदूषण नियंत्रण हेतु नियमों का पालन हमारी सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

जिम्मेदार नागरिक बनकर हम किसी की जान बचा सकते हैं।

🎤 दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सनत कुमार सिंह, अपर परिवहन आयुक्त, उत्तराखण्ड द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुनील शर्मा, उपायुक्त परिवहन, उत्तराखण्ड उपस्थित रहे।

डीआईटी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. जी. रघुरामा ने विश्वविद्यालय स्तर पर सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण विषयक प्रतियोगिताओं को जन-जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

🎭 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया जागरूकता का संदेश

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सालावाला के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत “स्वागतम करते हैं हम” प्रस्तुत किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा का प्रभावी संदेश दिया गया।

ओलम्पस हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने फोल्क डांस के जरिए जन-जागरूकता फैलायी।

विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने सड़क सुरक्षा थीम पर फैशन रैम्प वॉक और म्यूजिकल बैण्ड प्रस्तुतियां दीं।

मुख्य अतिथि सनत कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्निवाल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सुरक्षित सड़कों और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में जिम्मेदार नागरिकता की सकारात्मक पहल है।

🏆 प्रतियोगिताओं के विजेता

निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया —

फैशन रैम्प वॉक प्रतियोगिता – DIT University

म्यूजिकल बैण्ड प्रतियोगिता – Uttaranchal University

मिश्रित प्रतियोगिता – Graphic Era University एवं Dev Bhoomi Uttarakhand University

विजेताओं को अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह, उपायुक्त सुनील शर्मा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

🚗 आकर्षण का केंद्र रहे ई-वाहन एवं सिम्युलेटर

कार्निवाल में विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं वाहन डीलर्स द्वारा स्टॉल लगाए गए।

विशेष आकर्षण में —

ओबरॉय मोटर्स द्वारा प्रदर्शित टाटा की सियेरा कार

डीडीपीएम देहरादून द्वारा प्रदर्शित महेन्द्रा 9एस कार

एसएल होंडा द्वारा प्रस्तुत दुपहिया सिम्युलेटर मशीन

🏅 उत्कृष्ट स्टॉल सम्मान

विभागीय स्टॉल – जेपी रिसर्च इंडिया लि.

वाहन डीलर्स स्टॉल – डीपीएम हुण्डई

फूड स्टॉल – सुभम कुमार फूड स्टॉल नं.-5

🎯 युवाओं पर फोकस

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल चालान तक सीमित नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना जागृत करना इसका उद्देश्य है। देश में सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक प्रभावित युवा वर्ग है, इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *