देहरादून। भारत में गोजू शिन रयू इंटरनेशनल मार्शल आर्ट्स के अंतर्गत उत्तराखंड में चल रहे स्कूल ऑफ़ ट्रेडिशनल मार्शल आर्ट के छात्रों ने हरियाणा के यमुनानगर में यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराटे चैंपियनशिप में भाग लिया।
इस चैंपियनशिप में कृतिका गुसाईं (12 साल) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि और गौरव गोस्वामी (19 साल) ने रजत पदक जीता। उनकी यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और लगन का प्रमाण है।
छात्रों की सफलता से उनके माता-पिता बेहद खुश हैं, जो अब उन्हें और अधिक चैंपियनशिप में भाग लेते देखने के लिए उत्सुक हैं। यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ-साथ गोजू शिन रयू इंटरनेशनल के संस्थापक शिहान वरुण जेटली के विज़न का प्रणाम है। कनाडा में रह रहे शिहान वरुण जेटली ने बच्चों को मश्ग के जारिए बधाई दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया।
भारत में जीएसआर को एक सफल संस्था के रूप में स्थापित करने के शिहान जेटली के सपने को उत्तराखंड के निदेशक उदित कुमार और उनके छात्र साकार कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने की विरासत के साथ, जीएसआर का लक्ष्य प्रतिभाशाली छात्रों को निखारना और पूरे भारत में एक मजबूत कराटे प्रणाली का निर्माण करना है।
जैसे-जैसे आत्मरक्षा और कराटे का महत्व बढ़ता जा रहा है, जीएसआर सभी को इस यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है। मार्शल आर्ट के माध्यम से व्यक्तियों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, जीएसआर भारत में एक वफादार और सफल कराटे समुदाय को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।