slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
उत्तराखंड विधानसभा में पारित नागरिक संहिता विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी स्वीकृति, अब बन गया है कानून - मोनाल एक्सप्रेस

उत्तराखंड विधानसभा में पारित नागरिक संहिता विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी स्वीकृति, अब बन गया है कानून

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा से पारित समान नागरिक संहिता विधेयक को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से सार्वजनिक की है।                                                                                           ये कहा मुख्यमंत्री ने : “हम सभी प्रदेशवासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि हमारी सरकार द्वारा उत्तराखण्ड विधानसभा में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक को आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने अपनी मंजूरी प्रदान की है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब यह कानून बन चुका है। समान नागरिक संहिता विधेयक लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है।

निश्चित तौर पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने के साथ ही महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर भी लगाम लगेगी। प्रदेश में सामाजिक समानता की सार्थकता को सिद्ध करते हुए समरसता को बढ़ावा देने में #UniformCivilCode अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

*आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप हमारी सरकार नागरिकों के हितों के संरक्षण और उत्तराखण्ड के मूल स्वरुप को बनाए रखने के लिए संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *