राजपुर में ब्रिगेडियर हत्या केस के दो संदिग्ध दबोचे, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

जोहड़ी–गुनियाल जंगल में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में ब्रिगेडियर मुकेश हत्या प्रकरण में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जोहड़ी गांव में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को हत्या में शामिल संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उनका पीछा शुरू किया।

पुलिस के अनुसार पीछा करते हुए टीम गुनियाल गांव के जंगल क्षेत्र तक पहुंची, जहां एक संदिग्ध को मौके पर ही दबोच लिया गया। दूसरे बदमाश ने भागने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

मुकेश से जुड़े इस मामले में एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाते हुए घटनास्थल की जांच की। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश की स्थिति की जानकारी चिकित्सकों से ली और मौजूद पुलिस अधिकारियों से पूरी घटना की रिपोर्ट ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी, उम्र 22 वर्ष, निवासी अंबा बिहार, खालापार, मुजफ्फरनगर (घायल)

शांतनु त्यागी, उम्र 21 वर्ष, निवासी माढकी, बेहट, सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *