slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
सख्त नकलरोधी कानून कसेगा नकलचियों और नकलमाफियों पर लगाम, भाजयुमो अंबेडकर मंडल ने निकाली आभार रैली - मोनाल एक्सप्रेस

सख्त नकलरोधी कानून कसेगा नकलचियों और नकलमाफियों पर लगाम, भाजयुमो अंबेडकर मंडल ने निकाली आभार रैली

देहरादून: उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अध्यादेश 2023 लागू होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा अंबेडकर मंडल द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसको कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं के भविष्य की चिंता कर रहे हैं, इसीलिए वह नकलरोधी कठोर कानून लेकर आए हैं। ताकि कोई भी आने वाले समय में इस प्रकार की अपराधिक गतिविधियां ना कर सके। उन्होंने विपक्ष पर जवाबी हमला करते हुए कहा है कि पिछले दिनों में जो युवाओं के द्वारा गतिविधियां हो रही हैं उसमें विपक्ष युवाओं को गुमराह कर रहा है। उत्तराखंड प्रदेश का युवा शांत स्वभाव का है। मुख्यमंत्री प्रतियोगिता परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं शुचिता को सुनिश्चित करने के लिए यह कानून लेकर आए हैं। युवाओं को उन पर मुख्यमंत्री पर पूर्ण विश्वास है और आज यह जोश जो उत्तराखंड के राजधानी के युवाओं में दिख रहा है वह इस बात का द्योतक है । 

भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने भी नकलरोधी कानून के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की सोच दूरगामी सोच है। वह इस प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाना चाहते हैं, इसलिए सख्त कानून लेकर आए हैं। तभी हमारा प्रदेश सशक्त और मजबूत बनेगा। जो लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं वह इस बात को नहीं समझ रहे की सीबीआई जांच होते ही सारी भर्तियां अगले कई सालों तक के लिए रुक जाएंगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी ने भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, तत्पश्चात बाइक रैली सैकड़ों की संख्या में घंटाघर से होते हुए पलटन बाजार के बीच में रेलवे स्टेशन तक पहुंची, वहां बाइक रैली के समापन के दौरान देहरादून महानगर के महापौर सुनील उनियाल गामा युवाओं को संबोधित किया।

युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने कहा की प्रत्येक युवा पूर्णतः इस नकलरोधी कानून से आश्वस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *