कार से कर रहे थे शराब तस्करी, पुलिस ने पकड़ लिया

 हरिद्वार : रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से चार पेटी देशी शराब बरामद हुई। आरोपितों ने अपने नाम कैलाश तिवारी व श्याम कश्यप निवासीगण हरिपुर कलां थाना रायवाला देहरादून बताए हैं। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *