उत्तराखंड की शिल्पी अरोड़ा बनीं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के लिए गर्व का क्षण है। ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर निवासी शिल्पी अरोड़ा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा सौंपा गया है।

वर्तमान में शिल्पी अरोड़ा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।

शिल्पी अरोड़ा का संगठनात्मक अनुभव काफी समृद्ध रहा है। वे इससे पूर्व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में प्रदेश सोशल मीडिया चेयरपर्सन, प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता जैसे अहम पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि वे इस विश्वास के लिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा एवं के. सी. वेणुगोपाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।

उनकी इस नियुक्ति को उत्तराखंड में महिला नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *