यमुना में फंसे 11 मजदूरों को रेस्क्यू किया

देहरादून। विकासनगर के डिमेट में 11 मजदूर यमुना नदी में रेत बजरी के चुगान को गए थे। इसी बीच नदी का जल स्तर बढ़ गया। वह सभी वहीं टापू पर इकट्ठे हो गए और चिल्लाने लगे। इस पर डाकपत्थर चौकी पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने सभी को रेस्क्यू किया। यह घटना बीते गुरुवार सुबह की है। ये सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *