slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
सौम्यकाशी रोटरी क्लब की नई कार्यकारणी ने ग्रहण की शपथ, होटल शिवलिंगा में हुआ भव्य समारोह - मोनाल एक्सप्रेस

सौम्यकाशी रोटरी क्लब की नई कार्यकारणी ने ग्रहण की शपथ, होटल शिवलिंगा में हुआ भव्य समारोह

होटल शिवलिंगा में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में सौम्यकाशी रोटरी क्लब की नई कार्यकारणी।
देहरादून : सौम्यकाशी रोटरी क्लब के सत्र 2023-24 के लिए नई कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह होटल शिवलिंगा में आयोजित किया गया। अध्यक्ष पद पर मोहन डबराल, उपाध्यक्ष रमा डोभाल, सचिव मुक्ता गौड़, कोषाध्यक्ष पद पर डॉक्टर दीपिका ने पद भार ग्रहण किया । अपने विदाई भाषण में निवर्तमान अध्यक्ष शैलेन्द्र नौटियाल ने अब तक रोटरी द्वारा किए गए कार्यों को पटल पर प्रस्तुत किया। नौटियाल ने बताया कि 22/09/2023 को सौम्यकाशी रोटरी क्लब उत्तरकाशी का स्थापना दिवस है, इसलिए इसकी पूर्व संध्या पर रात्रि भोज का भी कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर मोहन डबराल ने नए सत्र में किए जाने वाले कार्यों की रूप रेखा प्रस्तुत की और बच्चों के लिए संस्कार सृजन कार्यक्रम की आवश्यकता पर जोर दिया। पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने अपने विशिष्ठ अंदाज में नवीन कार्यकारणी का उत्साहवर्धन किया। निवर्तमान सचिव डाक्टर महेंद्र पाल सिंह परमार ने स्लाइड शो के माध्यम से रोटरी के कार्यों को प्रदर्शित किया। इस अवर पर पूर्व अध्यक्ष उमेश प्रसाद बहुगुणा , पूर्व अध्यक्ष अजय पुरी, सुरेन्द्र दत उनियाल, डाक्टर प्रेम सिंह पोखरियाल, जमुना उनियाल, आभा बहुगुणा, लीना कुड़ियाल , सुनीता बिष्ट, राम प्रकाश रावत, चंचल गुम्बर नई सदस्या रीना शाह , गौरव गुंबर, शान्ति परमार, नीलम पुरी , अंजू उनियाल , ऊषा बहुगुणा, जमुना पोखरियाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *