मुंबई से बारामती आ रहा निजी विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश
विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत की सूचना
महाराष्ट्र में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा
देहरादून। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजीत पवार के 28 जनवरी 2026 को एक दुखद विमान हादसे में
निधन की सूचना है। बताया जा रहा है कि अजीत पवार अपने निजी विमान से मुंबई से बारामती की यात्रा पर थे। सुबह करीब
9 बजकर 12 मिनट पर बारामती हवाई पट्टी पर
लैंडिंग के दौरान विमान संतुलन खो बैठा
और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में अजीत पवार सहित विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत की सूचना है। हादसे के बाद हवाई पट्टी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। महाराष्ट्र सरकार की ओर से अजीत पवार के निधन पर
राज्य में तीन दिवसीय
राजकीय शोक घोषित किया गया है।
अजीत पवार महाराष्ट्र के 8वें उपमुख्यमंत्री थे
और इस पद पर रिकॉर्ड 6 बार
सेवा दे चुके थे। वे वरिष्ठ नेता
शरद पवार के भतीजे थे। अजीत पवार ने
वर्ष 1982 में
राजनीति में प्रवेश किया था।
उन्होंने बारामती विधानसभा क्षेत्र से
लगातार चुनाव जीतकर
अपनी मजबूत राजनीतिक
पकड़ बनाई। वर्ष 2023 में
NCP में विभाजन के बाद उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक राह चुनी