Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388
तीर्थयात्रियों को इस बार ऑनलाइन टूरिस्ट केयर उत्तराखंड एप पर मिलेगा चारधाम के मौसम का अपडेट - मोनाल एक्सप्रेस

तीर्थयात्रियों को इस बार ऑनलाइन टूरिस्ट केयर उत्तराखंड एप पर मिलेगा चारधाम के मौसम का अपडेट

आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार ने बीते शनिवार को ऋषिकेश में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

देहरादून : आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार ने बीते शनिवार को ऋषिकेश पहुंच कर चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके तहत उन्होंने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस वार यात्रा के दौरान यहां एक ही छत के नीचे श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं दी जाएंगी। चारधाम यात्रा मार्ग और वहां के मौसम की जानकारी ट्रांजिट कैंप के अलावा ऑनलाइन टूरिस्ट केयर उत्तराखंड एप से भी मिलेगी। 10 अप्रैल तक नए ट्रांजिट कैंप भवन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इस वर्ष चार धाम यात्रा का संचालन यहीं से होगा। चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहां पर पंजीकरण केंद्र खोला जाएगा। जिसमें श्रद्धालुओं को मौके पर ही फोटो मैट्रिक पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आनलाइन पंजीकरण की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। बीते वर्ष आनलाइन पंजीकरण के कारण आने वाली परेशानी को देखते हुए ऐप में संशोधन किया गया है।

उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग और धामों पर मौसम की जानकारी इस वर्ष उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के टूरिस्ट केयर उत्तराखंड एप पर उपलब्ध होगी। इसके साथ ही ट्रांजिट कैंप में भी डिजिटल डिस्पले से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *