सांपों से डरते नहीं बल्कि खेलते हैं इस गांव के लोग

देहरादून : हिंदू धर्म में देवी देवताओं को पूजा जाता है। भगवान शिव के गले में रहने वाला या यूं कहें तो शिव का प्रिय माने जाने वाला सांप को कई जगहों पर लोग पूजते भी हैं, लेकिन क्या आपने सुना है कि एक ऐसा भी गांव है जहां लोग सांप के साथ आप दैनिक जीवन जीते हैं। हम बात कर रहे हैं। भारत में महाराष्ट्र के शोलापुर जिले के शेतपाल गांव की। यह गांव पुणे से करीब 200 किमी दूर है। यहां करीब 2600 लोग रहते हैं। इस गांव में सांप घरों में किसी परिवार के सदस्यों के जैसे रहते हैं। सांप को दूध पिलाया जाता है। उनसे काटने का डर नहीं रहता है। बच्चे उनके साथ खेलते हैं। यहां के लोग सांपो की बेहतर ढंग से देखभाल भी करते हैं। यहां तक की बेडरूम, किचन तक सांप आ जाते हैं, लेकिन लोग उन्हें न भगाते हैं और न मारते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *