जिला ताइक्वाडों एसोसिएशन देहरादून ने किया पंजीकरण का एलान
10 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक अनिवार्य पंजीकरण
देहरादून। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन, देहरादून ने घोषणा की है कि आगामी जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। पंजीकरण की अवधि 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि जो खिलाड़ी इस अवधि में पंजीकरण कराएंगे, उन्हें ही 2026 में होने वाली जिला व राज्य संघ की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कहा कि पिछले वर्षों में जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं और उन्हें छात्रवृत्ति व स्पोर्ट्स कोटे जैसी सुविधाएँ मिलती रही हैं। मिश्रा ने यह भी बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट के 18 नवम्बर के निर्णय के बाद ताइकांडो खेल को आधिकारिक रूप से संचालित करने वाले राष्ट्रीय निकाय — Taekwondo Federation of India — को मान्यता मिली है, जिससे पंजीकृत खिलाड़ियों को संबंधित आधिकारिक सुविधाएँ व कोटे उपलब्ध कराने में सहायता होगी।