slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
ठेकेदार से एक लाख की रंगदारी वसूलने वाला आगरा से गिरफ्तार - मोनाल एक्सप्रेस

ठेकेदार से एक लाख की रंगदारी वसूलने वाला आगरा से गिरफ्तार

देहरादून: कुख्यात बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताकर देहरादून के ठेकेदार से एक लाख की रंगदारी वसूलने के मामले में कालसी थाने की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, बीती 18 जनवरी को कालसी थाने में किसी ने तहरीर दी गई कि अज्ञात व्यक्ति पिछले दो माह से फोनकर खुद को कुख्यात बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर एक लाख रुपए की रंगदारी मांग रहा है। इस पर आइपीसी की धारा 384/507 के तहत अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपी को पकड़ने को थाना प्रभारी कालसी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जानकारी जुटाने पर उक्त मोबाइल नम्बर का मनोज नाम के व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत मिला। जिसकी वर्तमान लोकेशन आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में होना ज्ञात हुआ, जिस पर तत्काल पुलिस टीम को उक्त स्थान के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने थाना रकाबगंज क्षेत्र से आरोपी मनोज कुमार निवासी ग्राम नरहौली, पो. हेवरा इटावा सैफई, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पूर्व उसे शिकायतकर्ता की जानकारी मिली थी कि वह ठेकेदार है और उसके पास काफी पैसा होगा। इसलिए उसने बिश्नोई गैंग का सदस्य होने का भय दिखाकर ठेकेदार को धमकाकर एक लाख की रंगदारी मांगी। आरोपी को स न्यायालय सीजेएम आगरा से ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया है, जिसे समय से न्यायालय देहरादून के समक्ष न्यायिक रिमांड के लिए पेश किया जा रहा हैं। आरोपी मनोज कुमार के बिश्नोई गैंग से संबंध के बारे में तथा आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपी मनोज द्वारा रंगदारी से वसूली गई एक लाख की धनराशि बैंक खाते में जमा करवाई गई, जिसे फ्रीज करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *