slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
अपनी दो बच्चियों की हत्या कर बाप फरार, पत्नी के भाग जाने पर करना चाहता था दूसरी शादी - मोनाल एक्सप्रेस

अपनी दो बच्चियों की हत्या कर बाप फरार, पत्नी के भाग जाने पर करना चाहता था दूसरी शादी

देहरादून : डोईवाला की केशवपुरी बस्ती में कूड़ा बीनने वाले व्यक्ति ने अपनी दो बच्चियों की गला घोट कर हत्या कर दी। आरोपी जितेंद्र साहनी उर्फ डोमा मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। करीब डेढ़ माह पहले उसकी पत्नी उसके भतीजे के साथ भाग गई थी। तब से वह दूसरी शादी करना चाहता था, लेकिन दोनों मासूम बच्चियां उसकी शादी में रोड़ा बन रही थी। शुक्रवार शाम उसने घर में दोनों मासूमो की गला दबाकर हत्या कर दी। देर साय जितेंद्र की मां के घर पहुंची तो मामले का पता चला। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश शाह ने बताया कि जितेंद्र साहनी उर्फ डोमा मूल रूप से फजला दरभंगा बिहार का रहने वाला है। वह यहां केशवपुरी में रहता है और कूड़ा बीनता है। उसकी पत्नी अपने भतीजे के साथ भाग गई थी। जिसके बाद से वह अपनी दूसरी शादी के फिराक में था। उसने अपनी तीन साल की बेटी आंचल व डेढ़ साल की बेटी अनीशा की गला घोट कर हत्या कर दी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *