Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388
थौलधार ब्लॉक के विकास को एक मंच पर आए दून में रह रहे क्षेत्र के प्रवासी - मोनाल एक्सप्रेस

थौलधार ब्लॉक के विकास को एक मंच पर आए दून में रह रहे क्षेत्र के प्रवासी

  देहरादून, (14 जुलाई 2024) : थौलधार विकासखंड के विकास के लिए देहरादून में रह रहे क्षेत्र के लोगों की मोथरावाला स्थित श्रेष्ठ वेडिंग प्वाइंट में बैठक हुई। जिसमें गुसाईं, नगुन, उदयपुर और जुवा पट्टियों के लोग शामिल हुए। इस दौरान विकास के मामले में पिछड़े थौलधार ब्लॉक को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक सामाजिक संगठन के गठन पर चर्चा की गई। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एमसी बधानी की अध्यक्षता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख थौलधार जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्र के 400 से अधिक व्यक्तियों भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर पुरोहितों ने स्वस्ति वाचन किया। इसके बाद पिछले सप्ताह जम्मू कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखंड के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। 

  जोत सिंह बिष्ट ने स्पष्ट किया कि यह एक गैर-राजनीतिक संगठन होगा, जो देहरादून में रह रहे थौलधार के प्रवासियों को एकजुट करने और जागरूक करने के लिए बनाया जाएगा। संगठन का मुख्य उद्देश्य सामूहिक प्रयासों के माध्यम से थौलधार ब्लॉक की समस्याओं के समाधान का प्रयास और क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में काम करना है। चर्चा के दौरान चारों पट्टियों के लोगों ने अपने विचार साझा किए और इस उद्देश्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 वक्ताओं का कहना था कि हम क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने और अपने स्थानीय लोगों के आर्थिक विकास, गगाड़ी समुदाय/ थौलधार ब्लॉक को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान 150 लोगों ने संगठन की सामान्य सदस्यता और करीब 30 लोगों ने आजीवन सदस्यता शुल्क जमा किया। तय किया गया कि एक माह के अंदर संगठन का नाम नाम तय कर चुनाव कराए जाएंगे। इसके बाद इसे विधिवत पंजीकृत किया जाएगा और फिर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।

इस मौके पर पूर्व प्रमुख जोत सिंह बिष्ट, लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) एमसी बधानी, उत्तराखंड के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास, वरिष्ठ नेता मूर्ति सिंह नेगी, पूर्व जेष्ठ प्रमुख राय चन्द रमोला, पूर्व शिक्षाविद परिपूर्णा नंद, राजेन्द्र बिष्ट, सुरेंद्र भण्डारी, वरिष्ठ पत्रकार शीशपाल गुसाईं, सोहन लाल खंडूड़ी, दीपक खंडूड़ी, कुलदीप बिष्ट, विजेंदर कुमार, बेलसिंह महर, शूरवीर पंवार, भुवनेश्वर बधानी, उपेंद्र सिंह रावत, मनोहर लाल सकलानी, सीमा राणा, पूनम सकलानी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन राम लाल खंडूड़ी व हिम्मत सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रबंधक एसबीआई मदन लाल जोशी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भुवनेश्वर प्रसाद जोशी, दीपक जोशी, प्रेम प्रकाश उनियाल, भगवती प्रसाद बधानी, अनिल डोभाल, नवीन बधानी, ओम प्रकाश जोशी, अनुपम सकलानी, किशोरी लाल भट्ट, हरीश थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *