देहरादून: जोशीमठ आपदा के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के मुद्दे को माओवादी ताकते हवा दे रही हैं। भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार जोशीमठ के मामले को लेकर गंभीर है। वहां के प्रभावितों के विस्थापन तथा पुनर्वास को लेकर सरकार कार्य कर रही है, लेकिन विकास विरोधी लोग वहां के आम नागरिकों को गुमराह कर रहे हैं।
रायवाला में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद मी मीडिया से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ये बातें कहीं।
वहीं, जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट के इस बयान को जोशीमठ की आपदा प्रभावित जनता का अपमान बताया। उन्होंने कहां कि हम देश भक्त हैं हम, चीन की मदद तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष खुद ऐसा बयान देकर कर रहे हैं।