अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए महिला कांग्रेस का विशाल मशाल जुलूस कल

देहरादून। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उत्तराखंड महिला प्रदेश कांग्रेस की ओर से कल शनिवार, 10 जनवरी 2026 को एक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया जा रहा है। यह मशाल जुलूस उत्तराखंड महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय ज्योति रौतेला जी के नेतृत्व में निकाला जाएगा।

मशाल जुलूस का शुभारंभ सायं 5:30 बजे दुर्गा माता मंदिर, बंजारावाला से होगा, जो शहीद गिरीश बद्री चौक, बंगाली कोठी पर जाकर संपन्न होगा। यह कार्यक्रम धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

महिला कांग्रेस ने इस जुलूस के माध्यम से अंकिता भंडारी प्रकरण में निष्पक्ष और त्वरित न्याय की मांग को और अधिक मजबूती से उठाने का आह्वान किया है। संगठन ने क्षेत्र की मातृशक्ति एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।

महिला कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह मशाल जुलूस सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि न्याय की लड़ाई में जनभागीदारी का प्रतीक है।

“आइए, न्याय की इस मशाल को और प्रज्वलित करें” के संदेश के साथ सभी से एकजुट होने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *