मानवी कोरंगा और प्रियांशु जोशी ने जीता दोहरा खिताब

देहरादून। एन79 टेबल टेनिस एकेडमी, देहरादून की और से आयोजित चार दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मानवी कोरंगा और प्रियांशु जोशी ने दोहरा खिताब जीता।

अंडर-13 बालक वर्ग में देहरादून के रुद्राक्ष विश्वकर्मा ने स्वर्ण, सार्थक बिष्ट ने जगत और जैविक आनंद व आभाष सिंह ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में नैनीताल की मानवी कोरंगा ने स्वर्ण, पौड़ी की आन्या रावत ने रजत और कनिका बिष्ट व आंशिक ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

बालक अंडर-17 वर्ग में देहरादून के आदिश नौटियाल ने स्वर्ण, नैनीताल के भास्कर जोशी ने रजत और देहरादून के मृगांक रावत व जैविक आनंद ने कांस्य पदक कब्जाया। बालक अंडर-21 वर्ग में हल्द्वानी के प्रियांशु जोशी ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के अमित मिश्रा ने रजत और ऋषिकेश के पूरब सिंह चौहान व देवांश कोहली ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में मानवी कोरंगा ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। ऋषिकेश की स्कंद पाटनी को रजत और देहरादून की रिद्धिमा बिष्ट को कांस्य पदक मिला। पुरुष ओपन वर्ग में प्रियांशु जोशी ने स्वर्ण, पूरब सिंह चौहान ने रजत और अनिरुद्ध ध्यानी व भास्कर जोशी ने कांस्य पदक जीता।

समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. एसएस रावत व विशिष्ट अतिथि पूर्व साई टेबल टेनिस कोच आनंद सिंह बिष्ट ने पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान डॉ. मोनिका रावत, रमेश बिष्ट, सागर, देवांश, शाश्वत, भव्य, इशिता, सांवरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *