खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स: उत्तराखंड की 40+ और 50+ फुटबॉल टीम घोषित, 75 खिलाड़ियों का चयन

:- देहरादून कैंप से चयनित खिलाड़ियों में दिखा जोश, 20 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ में होगा आयोजन

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। “उम्र सिर्फ एक संख्या है”—इस संदेश को साकार करते हुए उत्तराखंड के 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी एक बार फिर मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं।

खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव एवं टेक्निकल डायरेक्टर डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत ने खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स के लिए 40 प्लस, 50 प्लस फुटबॉल टीम और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के चयन की घोषणा की है।

डॉ. रावत ने बताया कि वर्ष 2022 से लगातार चार वर्षों तक उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में फुटबॉल और एथलेटिक्स में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। इसके लिए खिलाड़ियों को राज्य के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि यदि इंसान ठान ले तो उम्र कोई बाधा नहीं होती। इसका उदाहरण वे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने युवा दिनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया और अब 40 वर्ष की आयु के बाद फिर से मैदान में वापसी कर रहे हैं।

इस वर्ष खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 20 से 22 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित अन्य सेक्टरों में 10 खेलों का आयोजन किया जाएगा।

देहरादून के पवेलियन ग्राउंड और परेड ग्राउंड में 18 फरवरी से 16 मार्च तक चले एक माह के कैंप में 215 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 75 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

टीम चयन विवरण:

फुटबॉल 40 प्लस टीम

कप्तान: राजीव सिंह

उपकप्तान: अमर कोहली

खिलाड़ी: चेतन थपलियाल, लक्ष्मण थापा (गोलकीपर), संजय ममगाई (गोलकीपर), कोमल सिंह असवाल, अश्वनी कुमार, यशपाल चौहान, नरेंद्र सिंह श्रेष्ठा, मनोज नेगी, जितेंद्र सिंह नेगी, पंचम सिंह कठैत, कुंदन खन्ना, सुनील कुमार भट्ट, संजीव कुमार, अनीश शर्मा, नलिन शर्मा आदि

कोच: डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत

मैनेजर: विनेश राणा

गोलकीपर कोच: कमल जगाती

फुटबॉल 50 प्लस टीम

कप्तान: खड़क बहादुर थापा

उपकप्तान: गोपाल सिंह रावत

मैनेजर: हरी चंद

गोलकीपर कोच: विरेन्द्र प्रसाद रतूड़ी

खिलाड़ी: संदीप थपलियाल, गोपाल रावत, विमल सिंह रावत, त्रिलोक नाथ गुप्ता, परविंदर भंडारी, प्रदीप शर्मा, नंद लाल ठाकुर, मनीष शर्मा, मनमोहन नेगी, आनंद गुसाईं, सुनील शर्मा, वीरेंद्र रतूड़ी, मुकेश नेगी, हिम्मत सिंह रावत, सुरेंद्र पुन, विनेश राणा, अमर कोहली, राकेश मोहन बलोधी, अजय तिवारी, ट्सेरिंग येशी आदि

एथलेटिक्स टीम

दीपक पांडे

नमित शर्मा

प्रमोद जोशिया सहित अन्य खिलाड़ी चयनित

अन्य प्रमुख जानकारी:

देहरादून फुटबॉल एकेडमी प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सहयोग देगी।

प्रेस वार्ता में संरक्षक विनेश राणा, अध्यक्ष सुभाष अरोड़ा, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष विमल सिंह रावत, स्टेट कोऑर्डिनेटर विरेन्द्र प्रसाद रतूड़ी, स्टेट फुटबॉल कोऑर्डिनेटर भानु प्रताप रावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि:

तेजेंद्र सिंह रावत (समाज सेवक)

सुरेन्द्र कुकरेती (अध्यक्ष, यूकेडी)

शांति प्रसाद भट्ट (प्रवक्ता, यूकेडी)

सोनिया आनंद रावत (समाज सेविका)

इनके द्वारा टीम की टी-शर्ट लॉन्च की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *