धर्मपुर विधानसभा में ज्योति रौतेला का जनसंपर्क, जनता का मिल रहा अपार समर्थन

:- विद्या विहार फेज 2 में समर्थकों संग पहुंचीं, क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए जताई प्रतिबद्धता

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने गुरुवार को अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विद्या विहार फेज 2 में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्हें क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह और समर्थन प्राप्त हुआ।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ज्योति रौतेला ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा की जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर वे विकास कार्यों और जनसेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

ज्योति रौतेला को कांग्रेस की तेज-तर्रार नेताओं में गिना जाता है। वह ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाने और आम जनता की मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहती हैं। विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर वह सरकार के समक्ष भी अपनी बात प्रभावी ढंग से रखती रही हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *