रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का अवर अभियंता, 80 हजार रुपये लेते सतर्कता टीम ने किया गिरफ्तार

पत्नी के नाम अपार्टमेंट पर बिजली कनेक्शन और लोड बढ़ाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

देहरादून, 17 मार्च 2026। बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सतर्कता टीम देहरादून ने अवर अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतुल कुमार, अवर अभियंता, बिजली घर पथरी बाग 33/11 के.वी., देहरादून ने शिकायतकर्ता से उसकी पत्नी के नाम खरीदे गए अपार्टमेंट पर बिजली कनेक्शन जारी करने और विद्युत भार बढ़ाने के एवज में 80,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। मंगलवार को जैसे ही अभियंता ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ग्रहण की, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

सतर्कता टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *