JE/AE भर्ती परीक्षा धांधली में 50 हजार के इनामी समेत तीन लोग गिरफ्तार

 देहरादून: एसआईटी ने JE/AE भर्ती परीक्षा धांधली में 50 हजार के इनामी आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में में अभी तक नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। 

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इनामी अभियुक्त अनुराग पांडे के बैंक खाते/एफडी (लगभग 13 लाख 41 हजार रुपए) फ्रीज की गई। जो अभियुक्त द्वारा अपने व अपनी बहन प्रियदर्शनी के नाम बैंक में एफडी और कैश जमा कराया गया था।

आरोपियों ने उदाहेड़ी मंगलौर में किराए के मकान में अभ्यर्थियों को एकत्रित कर पेपर उपलब्ध करा कर मोटी रकम ली गई थी।

पूर्व में गिरफ्तार राजपाल को रिमांड में लिया गया था, जिसके द्वारा इन्ही अवैध धनराशि से लक्सर स्थित ज्वेलर्स से लगभग 3 लाख 60 हजार की ज्वैलरी खरीदी थी। जीएसटी से बचने के लिए ज्वेलर्स ने राजपाल को कच्चा बिल दिया गया था। ज्वेलर्स के विरुद्ध कच्चा बिल देकर जीएसटी चोरी करने के संबद्ध में संबंधित को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

इनको पकड़ा-

1– अनुराग पांडे उर्फ कुमार अनुराग निवासी ग्राम सरया पोस्ट डुमरी थाना बासखेड़ी बलिया उत्तर प्रदेश

2– विशु बेनीवाल निवासी मंडावली मंगलौर हरिद्वार (उक्त अभ्यर्थी भी आयोजित परीक्षा का अभ्यर्थी था)

3– अवनीश उर्फ अश्वनी निवासी नारसन खुर्द मंगलौर

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *