slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
संस्कार के साथ संस्कृति को आगे बढ़ा रहा जौनसार बावर : धामी - मोनाल एक्सप्रेस

संस्कार के साथ संस्कृति को आगे बढ़ा रहा जौनसार बावर : धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मंडी मैदान सहिया, देहरादून में टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का जनसभा में स्वागत करते हुए कहा कि चकराता, जौनसार बावर ऐतिहासिक भूमि है। यहां का इतिहास विराट है। *यह क्षेत्र विकास के साथ विरासत, संस्कार के साथ संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है*। इस भूमि को महासु महाराज का आशिर्वाद प्राप्त है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन बनाया है। देश के साथ ही राज्य के लोगों में उत्साह और समर्थन साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी  माला राज्यलक्ष्मी शाह ने सांसद के तौर पर क्षेत्र की अनेक विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। *केंद्र में माला राज्यलक्ष्मी शाह जी टिहरी लोकसभा क्षेत्र की आवाज़ को उठाने का काम करती हैं।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि *जौनसार बावर का क्षेत्र नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। चकराता, को बड़े पर्यटन स्थल के तौर पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य जारी हैं। चकराता टाउनशिप को बसाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत 2 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके बनने से कालसी चकराता, एवं पूरे जौनसार बावर के 40 गांव को विकसित किया जायेगा।* उन्होंने कहा कि जौनसार बाबर की विभिन्न सड़को , पेयजल योजनाओ के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने सबको भरोसा दिलाते हुए कहा कि जो भी विकास योजनाएं, चकराता क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाएंगी, उन्हें अति शीघ्र स्वीकृत करवाया जाएगा। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देवभूमि में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड की जनता ने 2022 विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का काम किया था। उन्होंने कहा जौनसार बावर में होने वाले अनेको कार्यक्रम में, वो व्यक्तिगत रूप से सम्मिलित होते हैं। जौनसार बावर क्षेत्र में आने के लिए हमेशा उत्सुकता रहती है। उन्होंने कहा कि आगामी 19 अप्रैल को सबने मिलकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह जी को भारी मतों से विजय बनाकर मोदी जी को पुनःप्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना है। *उन्होंने कहा कि हमने विकास के साथ अपने कदम आगे बढ़ाने हैं।* 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में हुए बदलाव और विकास कार्य किसी से छुपे नहीं हैं। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने के काम जारी है। देश के अंदर रोजगार, स्वरोजगार के अवसर बढ़े है। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए मातृशक्ति उत्सव में शामिल होकर आत्मनिर्भर बनती महिलाओं से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। *राज्य की महिलाएं खुद आगे बढ़ने के साथ दूसरो को भी रोजगार से जोड़ रही हैं। हमारी मातृशक्ति भारत के उज्ज्वल भविष्य में अपनी भागीदारी निभा रही है। राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर आज राज्य के विकास में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं।* 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बीते 10 सालों में 15 नए एम्स की आधारशिला रखी गई है। 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं। 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंचा है। देश के 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिल रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में CAA लागू हुआ है। कश्मीर में धारा-370 का अंत किया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है। *प्रधानमंत्री जी संपूर्ण देश को अपना परिवार मानकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास हेतु निरन्तर कार्य कर रहे हैं।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के उत्थान के लिए काम कर रही है। देहरादून में सैन्य धाम बनाने का काम जारी है। इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा होने वाला है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां समान नागरिक विधेयक पास हो गया है। सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार निरंतर नई कीर्तिमान हासिल कर रही है। *यह सब जनता के वोट की ताकत है कि उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बनने जा रहा है।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश में परिवारवाद की राजनीति को बढ़ाया है। *60 वर्षों तक एक पार्टी के एक ही परिवार के शासन ने भारत को पीछे धकेला है।* कांग्रेसियों को महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता है। देश में बड़े से बड़े घोटाले कांग्रेस ने किए हैं। *कांग्रेस के लोगों के तीन ही मित्र रहे हैं। जिसमें तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, काली कमाई है*। कांग्रेस को समाज हित से कोई चिंता नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाना है। 

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, भाजपा नेता राम शरण नौटियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *