वर्तमान में पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और संवेदनशील राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए भारत सरकार ने ईरान सहित पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जारी किए हैं।
इन माध्यमों के जरिए कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और यूएई में मौजूद भारतीय नागरिक जरूरत पड़ने पर भारतीय दूतावास से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
कुवैत में फंसे लोगों के लिए संपर्क:वेबसाइट – http://indembkwt.gov.inइंस्टाग्राम – Embassyofindia_kuwaitएक्स – @indembkwtफेसबुक – India in Kuwaitकॉल/व्हाट्सएप – +96565501946ईमेल – community.kuwait@mea.gov.in
सऊदी अरब में फंसे लोगों के लिए संपर्क:कॉल/व्हाट्सएप – 00-966-11-4884697टोल फ्री – 8002471234 (सऊदी अरब से कॉल करने पर)ईमेल – cw.riyadh@mea.gov.in
बहरीन में फंसे लोगों के लिए संपर्क:इंस्टाग्राम – IndianInbahrainएक्स – @IndiaInBahrainयू-ट्यूब – Embassy of India, Bahrainफेसबुक – IndiaInBahrainकॉल/व्हाट्सएप – +97339418071, +97338400433
यूएई में फंसे लोगों के लिए संपर्क:वेबसाइट – http://indembassyuae.gov.inइंस्टाग्राम – India_in_uaeएक्स – IndemAbuDhabiफेसबुक – IndiainUAEकॉल/व्हाट्सएप – +971-2-4492700
भारत सरकार ने पश्चिम एशिया में मौजूद भारतीयों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी भारतीय दूतावास से संपर्क करें और आधिकारिक सूचना चैनलों से ही जानकारी प्राप्त करें।