पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पांव में लगी गोली, किशोर के अपहरण और कुकर्म में चल रहा था फरार

देहरादून। हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित सालियर बाईपास के पास पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले उसने किशोर का अपहरण कर उसके साथ बंदूक की नोक पर कुकर्म किया था।
गंगनहर कोतवाली पुलिस रविवार की देर रात सालियर बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को बुलेट नजर आई। पुलिस को उस पर संदेह हुआ और रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार ने पुलिस पर ही फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें बदमाश को पांव पर गोली लग गई और गिर गया। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल , एसपी देहात आदि अस्पताल पहुंचे।

आरोपी की पहचान उवेश निवासी पुरानी तहसील कोतवाली गंगनहर रुड़की के रूप में हुई। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उवेश हिस्ट्रीशीटर है। कुछ दिन पूर्व आरोपी ने एक किशोर का अपहरण कर लिया था और पार्क में ले जाकर पिस्टल की नोक पर इसके साथ कुकर्म किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *