slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
उत्तराखंड की प्रियंका डंगवाल ने गोल्ड मेडल के साथ किया आईआईटी टॉप, इसरो प्रमुख डा एस सोमनाथ ने दी उपाधि - मोनाल एक्सप्रेस

उत्तराखंड की प्रियंका डंगवाल ने गोल्ड मेडल के साथ किया आईआईटी टॉप, इसरो प्रमुख डा एस सोमनाथ ने दी उपाधि

देहरादून : उत्तराखंड की बेटी प्रियंका डंगवाल ने गोल्ड मेडल के साथ केरल आईआईटी टॉप किया है। उन्हें मिसाइल मैन व इसरो के चेयरमैन डा. एस. सोमनाथ ने उपाधि प्रदान की। प्रियंका मूलरूप से टिहरी गढ़वाल जिले के सिराईं गांव की निवासी हैं। प्रियंका का परिवार वर्तमान में देहरादून में रहता हैं। प्रियंका ने केरल आईआईटी से बीटेक इलेक्ट्रिकल में टॉप करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है और अब मद्रास आईआईटी में इलेक्ट्रिकल से एमटेक कर रही हैं। प्रियंका की उपलब्धि से पूरा उत्तराखंड गौरवान्वित है।
बचपन से ही कुछ करने की ललक के साथ प्रियंका ने पहले 10वीं में 98.5 और 12 वीं में 98 फीसदी अंको के साथ दून ब्लासम स्कूल से उत्तराखंड टॉप किया। प्रियंका का कहना है उन्हें अपने माता पिता का सहयोग भी मिला है जिसकी बदौलत आज वो इस मुकाम तक पहुंच सकीं।
प्रियंका के माता -पिता सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। पिता रमेश डंगवाल का कहना है आज उनकी बेटी ने उनका मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा बेटियां आज हर फील्ड में आगे हैं और सबको अपनी बेटियों को खुलकर स्पोर्ट करना चाहिए ताकि वो भी खुलकर जियें और अपने अरमान पूरा कर सके।
आईआईटी टॉप करने के बाद उसके पास देश विदेश की बड़ी कंपनियों से जॉब के आफर भी आ रहे हैं, लेकिन प्रियंका फिलहाल अपना पूरा फोकस एमटेक पर करना चाहती हैं। प्रियंका का कहना है कि वो अपना कैरियर उस संस्थान के साथ आगे बढ़ाना चाहती है जहां उसे कुछ नया करने को मिले जिससे समाज और देश के विकास में वो योगदान दे पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *