Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388
पिता और भाई के हत्यारों का बदला लेने को की थी पहली बार हत्या, आज बन गया दो राज्यों का दुर्दांत - मोनाल एक्सप्रेस

पिता और भाई के हत्यारों का बदला लेने को की थी पहली बार हत्या, आज बन गया दो राज्यों का दुर्दांत

 @ बिहार व झारखंड में 11 लोगों की हत्या करने वाला दो लाख का इनामी कुख्यात गिरफ्तार

@ उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र से दबोचा                                         @ रंजीत चौधरी के विरुद्ध बिहार एवं झारखंड राज्य में करीब 27 मुकदमे दर्ज हैं

बिहार व झारखंड में 11 लोगों की हत्या का आरोपी कुख्यात दो लाख का इनामी रंजीत चौधरी। फोटो साभार पुलिस

 

देहरादून: बिहार व झारखंड में 11 लोगों की हत्या का आरोपी कुख्यात दो लाख के इनामी रंजीत चौधरी को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। रंजीत के विरुद्ध बिहार एवं झारखंड राज्य में करीब 27 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 11 रंजिशन हत्या, सुपारी लेकर हत्या और शेष 16 मुकदमे लूट,रंगदारी, फिरौती, हत्या का प्रयास और बलवा के दर्ज हैं। एसटीएफ के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर के अनुसार, छह सितंबर को बिहार की एसटीएफ ने कुख्यात रंजीत के उत्तराखंड में छिपे होने की सूचना दी थी। तलाशी के दौरान एसटीएफ उत्तराखंड को सूचना मिली कि रंजीत चौधरी निवासी बेलापुर थाना उदवंत नगर जिला बिहार को ऋषिकेश के पास थाना लक्ष्मण झूला (जनपद पौड़ी) क्षेत्र में किसी होटल में ठहरा है। इस पर शुक्रवार रात एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पत्नी और बच्चों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

एसएसपी ने बताया कि कुख्यात रंजीत ने दो वर्ष पहले थाना रनिया पटना बिहार क्षेत्र में थाने के बाहर ही खनन व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब से वह फरार चल रहा था। इस पर अपर पुलिस महानिदेशक बिहार पटना ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।                                                              12वीं पास है कुख्यात रंजीत चौधरी ::-           पूछताछ में रंजीत ने एसटीएफ को बताया कि वह इंटर पास है। गांव में रंजिश के चलते उसके भाई और पिता की हत्या कर दी गई थी। उसने बदला लेने की ठानी और सबसे पहले उसने पिता और भाई की हत्या करने वालों की हत्या की। लेकिन वह पकड़ा नहीं गया और इसके बाद वह हत्या करने के लिए सुपारी लेने लगा। इसके साथ ही जनपद भोजपुर और पड़ोसी राज्य झारखंड में भी खनन के काम करने लगा। खनन के व्यवसाय में उसने कई लोगों की हत्या व हत्या करने का प्रयास किया। रंगदारी और फिरौती के लिए भी लोगों का अपहरण करने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *