slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
रक्षाबंधन पर आज इस स्थिति में परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं - मोनाल एक्सप्रेस

रक्षाबंधन पर आज इस स्थिति में परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं

देहरादून : रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड की महिलाएं राज्य की सीमा में कहीं भी मुफ्त में सफर कर सकती हैं। महिलाओं को यह सुविधा सिर्फ उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी। परिवहन निगम के आदेश के अनुसार, यह मुफ्त सुविधा महिलाओं के लिए बुधवार की रात 12 बजे से शुरू होगी। हालांकि, परिचालक को जीरो टिकट फिर भी काटना होगा। महिलाओं को न केवल उत्तराखंड बल्कि उन बसों में भी यह लाभ मिलेगा, जो उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों से होकर उत्तराखंड की सीमा में जाती हैं। अगर कोई महिला देहरादून से रुड़की जाती हैं तो बीच में उत्तर प्रदेश की सीमा लगने के बावजूद उससे किराया नहीं लिया जाएगा, लेकिन कोई महिला यहां से सहारनपुर, दिल्ली जाती है तो उससे मोहंड से किराया लिया जाएगा। क्योंकि मोहंड के बाद उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा शुरू होती है।
उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने सोमवार को निगम के सभी मंडलीय प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक आप महाप्रबंधकों को रक्षाबंधन में महिलाओं को किराए में छूट का आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत 30 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के भीतर मुफ्त यात्रा का अवसर दिया जाएगा। साथ ही 30 अगस्त से एक सितंबर तक बस अड्डों में यात्रियों की अधिक उपलब्धता होने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा
दूसरी ओर, उत्तराखंड परिवहन निगम में काम करने वाले विशेष श्रेणी के ड्राइवर, कंडक्टर, तकनीकी संवर्ग, संविदा ड्राइवर, कंडक्टरों को रक्षाबंधन पर अग्रिम वेतन की सुविधा दी जाएगी। वह दो हजार रुपये तक अग्रिम वेतन ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें लिखित प्रार्थना पत्र देना होगा, जिस पर सक्षम अधिकारी की स्वीकृति जरूरी होगी। इस महीने होने वाले अग्रिम भुगतान की कटौती निगम सितंबर के वेतन से करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *