मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। देहरादून के सहारनपुर रोड स्थित मातावाला बाग के पास गुरुवार रात को एक लकड़ी के फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पटाखों की चिंगारी से आग लगी है। पास से गुजर रही बारात की आतिशबाजी के दौरान चिंगारी गोदाम में जा गिरी, जिससे आग तेजी से फैल गई। दमकल की चार गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में रखा लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। पास में शादी समारोह भी चल रहा था, लेकिन समय रहते बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।