त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी अनहोनी : SDRF, पुलिस व फायर सर्विस ने आग पर पाया काबू
उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में ग्राम लाटा, कुमालटी में लगी आग, संयुक्त अभियान से सुरक्षित बुझाई गई — कोई जनहानि नहीं
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की एसडीआरएफ (SDRF) भटवाड़ी टीम ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई, साहस और सेवा का परिचय देते हुए बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। उत्तरकाशी जनपद की तहसील भटवाड़ी अंतर्गत ग्राम लाटा, कुमालटी में आग लगने की सूचना मिलते ही SDRF भटवाड़ी टीम, स्थानीय पुलिस एवं फायर सर्विस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
कठिन परिस्थितियों और दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से आग को आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया।
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। SDRF, पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित और समन्वित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।