एमडीडीए क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग, निर्माण और कब्जों पर लगातार चल रहा प्रवर्तन अभियान

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

सचिव मोहन सिंह बर्निया ने नागरिकों से स्वीकृत नक्शे के साथ ही निर्माण कार्य शुरू करने की अपील

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग, अवैध निर्माण, अवैध कब्जों तथा बिना स्वीकृत नक्शों के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण या भूमि उपयोग परिवर्तन नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एमडीडीए ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का भवन निर्माण शुरू करने से पहले प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों का नियोजित और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है और जहां भी बिना स्वीकृति के निर्माण या नियमों का उल्लंघन पाया जा रहा है, वहां तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि भवन निर्माण से पहले प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र अवश्य प्राप्त करें और निर्धारित मानकों का पालन करें, अन्यथा नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रवर्तन टीम नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही है और जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां सीलिंग, ध्वस्तीकरण सहित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *