Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388
उत्तराखंड सचिवालय में कर्मचारी ने अनुसचिव पर तानी बंदूक, मुकदमा दर्ज - मोनाल एक्सप्रेस

उत्तराखंड सचिवालय में कर्मचारी ने अनुसचिव पर तानी बंदूक, मुकदमा दर्ज

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय परिसर में उपनल कर्मचारी ने अनु सचिव पर बंदूक तान दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाद में पुलिस जांच में बंदूक नकली निकली।
शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि सचिवालय में तैनात अनुसचिव बलवंत सिंह भाकुनी ने तहरीर दी है कि उनके साथ में उपनल कर्मचारी हरीशचंद्र काम करता है। वह काम पर नहीं आ रहा था, लेकिन उसके बाद भी वो पूरी उपस्थिति दर्ज कर रहा था। ऐसे में सचिवालय प्रशासन ने उसकी उपस्थिति काट दी। शुक्रवार को जब वह ऑफिस आया तो रजिस्टर में कटी हुई उपस्थिति देखकर वह आवेश में आ गया। आरोप है कि कर्मचारी ने गाली-गलौज करते हुए अनुसचिव पर बंदूक तान दी। सुरक्षाकर्मियों ने मामला शांत कराया और बंदूक अपने कब्जे में ली। कोतवाल पंत ने बताया कि आरोपी ने जो बंदूक तानी थी वो नकली थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *